कार्यकर्ताओं के विश्वास और समर्पण से मजबूत हुआ भाजपा फरीदाबाद का संगठन : पंकज पूजन रामपाल

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सेवा, समर्पण और संगठन सुदृढ़ीकरण का एक वर्ष हुआ सफलतापूर्वक पूर्ण

फरीदाबाद। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने समर्पण और सेवा के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हर कार्यकर्ता की मेहनत, निष्ठा और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है, जिनके समर्पण से संगठन निरंतर मजबूत हुआ है। इस एक वर्ष में भाजपा फरीदाबाद ने जनसेवा और संगठन विस्तार के माध्यम से जनता के बीच अपना विश्वास व प्रभाव और अधिक सुदृढ़ किया है। श्री पंकज रामपाल ने कहा कि आने वाले समय में भी वे सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे तथा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के अपने संकल्प को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेंगे।

श्री रामपाल ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, सभी मंत्रियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रदेश संगठन का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है तथा सभी जनप्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग मिला है।  भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के एक वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने के अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर, शॉल ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष  सचिन ठाकुर के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने जिला कार्यालय अटल कमल पर संगठन की उपलब्धियों, जनसेवा कार्यों और संगठन विस्तार अभियान से जुड़ी झलकियों को प्रदर्शित करती एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी में पिछले एक वर्ष के दौरान किए गए प्रमुख कार्यक्रमों, अभियानों और जनहित कार्यों को चित्रों एवं विवरण के माध्यम से प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने कहा कि पिछले एक वर्ष में पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने समर्पण, ऊर्जा व निष्ठा से संगठनात्मक विस्तार को नई गति दी है, बल्कि जनहित से जुड़े कार्यों को भी पूरी प्रतिबद्धता और प्रभावशीलता के साथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने यह भी कहा कि इसी समर्पण और नेतृत्व का परिणाम है कि आज आमजन के बीच भाजपा पार्टी के प्रति विश्वास और जुड़ाव पहले से कहीं अधिक सुदृढ़ हुआ है।

इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम अरुआ, धर्मवीर भड़ाना, हरेन्द्र भड़ाना, जिला सचिव मनीष छोकर, सुनील कुमार, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, जिला कार्यलय सचिव राज मदान, जिला प्रवक्ता अभास अग्रवाल,कृष्ण पहलवान, शुभांकित गुप्ता, तृप्ति माला, अमित आहूजा, महेश कुमार, प्रमोद मावी, शिवम् रतन, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर, जितेन्द्र चौधरी, अमित भारद्वाज, गौतम भड़ाना, राहुल यादव, बालेश्वर, रजनीश, कपिल, अरुण, देवेंद्र, नीतू ,राहुल, गौरव,अभिषेक प्रताप सिंह, जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष,  और भाजपा कार्यकत्र्ता और फरीदाबाद के नागरिक उपस्थित रहे ।

You might also like