इलेक्ट्रोनिक की दुकान में आगजनी से लाखों का नुकसान

फरीदाबाद। एनआईटी के पांच नंबर स्थित प्रिसा नामक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दुकान में आज सुबह करीब 3.30 बजे आग लग गई।   शोरूम के कर्मचारी रात को दुकान को बंद कर कर गए थे परंतु करीब साढे तीन बजे उसमें से धुआं निकलते देखा पड़ोसी ने दुकान के ऊपर रह रहे मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। थोड़ी देर में यह जानकारी शोरूम के मालिक सेक्टर 21 ए निवासी रमन गर्ग को फोन कर बताई गई। इसी बीच आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन कर दिया। आग लगने की खबर सुन रमन गर्ग तुरंत दुकान पर पहुंचे तब तक फायर ब्रिगेड किया।

गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी दुकान के शटर जैसे ही उठाए गए अंदर तेज आग भडक़ रही थी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत पानी डालकर आग की लपटों पर काबू पाया तब तक पुलिस की पीसीआर भी मौके पर पहुंच गई। शोरूम के मालिक रमन का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंचती तो आसपास की दुकानों को भी नुकसान हो सकता था। उनका कहना था कि इस आज के लगने से करीब 20-25 लाख रुपए के एलईडी, फ्रिज वॉशिंग मशीनस वह अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए आज किस कारण लगी अभी इसका पता नहीं चला है परंतु अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बिजली के शॉर्ट सर्किट से ही लगी होगी क्योंकि इनवर्टर और सीसीटीवी कैमरा के पॉइंट चालू थे जबकि शोरूम की बाकी लाइन पूरी तरह बंद थी।

You might also like