श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा बाल विकास परिषद जगन्नाथ आश्रम में सेवा कार्य 

गुरुग्राम। जगन्नाथ आश्रम, सेक्टर-15, गुरुग्राम में बाल विकास परिषद द्वारा सेवा कार्य के अंतर्गत बालिकाओं को खिलौने, पुस्तकें एवं इको-फ्रेंडली थैले वितरित किए गए।

इस अवसर पर परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें
मंडल अधिकारी श्री कमलेश शास्त्री जी, श्रीमती किरण जी, श्रीमती मीना,श्रीमती समिता जी एवं श्रीमती गीता जी शामिल रहे।

कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीमती रश्मि चौकसे राय जी (संस्थापक/प्रधान) द्वारा किया गया।

श्री महाकाल सेवा समिति ने बताया कि संस्था समय-समय पर बच्चों के बीच खिलौने, पुस्तकें एवं वस्त्र वितरण जैसे सामाजिक कार्य करती रहती है। इसी श्रृंखला में आज जगन्नाथ आश्रम, सेक्टर-15 में यह सेवा कार्य संपन्न किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के चेहरों पर खुशी लाने और समाज सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

You might also like