कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल क बड़खल गाँव में जोरदार स्वागत, जेसीबी से बरसाए फूल

बढ़ चढ़कर रैली में पहुंचने की अपील की, बोले, आप लोगों की ताकत मुझे बल देगी

गाँव बड़खल में ना रहेगी पानी की समस्या ना रहेगी सड़कों की, बदलेगी तस्वीर : विपुल गोयल

फरीदाबाद : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री का रविवार को बड़खल विधानसभाय क्षेत्र के एतिहासिक गाँव बड़खल में जोरदार स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ उनको कार्यक्रम स्थल था ले जय गया और जेसीबी से उनके ऊपर फूलों की बारिश की गई। कार्यक्रम का आयोजन रेज़िडन्ट वेल्फेर एसोसिएशन बड़खल के द्वारा किया गया। इस मौके पर उनके साथ पार्षद मनोज नासवा, करण सिंगला, कुलदीप साहनी, भाजपा नेता विमल खण्डेलवाल, निर्वाचित पार्षद प्रियंका बिष्ट, सचिन सरपंच भनकपुर, सुनील शर्मा, एवं ओम प्रकाश गौड़ मौजूद रहे। गाँव की सरदारी ने विपुल गोयल का फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं आरडब्ल्यूए बड़खल की टीम ने मंत्री को बड़ी माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे, जिनमे महिलाये भी शामिल थी।

इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बहुत समय से बड़खल गाँव विकास की बाट जोह रहा था, लेकिन अब बड़खल गाँव के विकास की बारी आ गई है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह प्रदेश के हर वर्ग के हितों के लिए 24 घंटे हाजिर हैं और बड़खल गाँव के फिरनी रोड का 1 करोड़ 4 लाख रुपए की लागत से टेन्डर पास कर दिया गया है और जल्द ही रोड का कार्य शुरू होने वाला है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़खल गाँव एतिहासिक गाँव है। जब हम छोटे थे तो हमारे बड़े बुजुर्ग हमे उंगली पकड़कर लाते थे और कहते थे कि ये है बड़खल। बड़खल झील फरीदाबाद ही नहीं, दिल्ली एनसीआर की पहचान हुआ करता था। लेकिन, आज बड़खल गाँव का क्या हाल है, मैंने देखा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गाँव के फिरनी रोड को तुरंत संज्ञान में लेते हुए 1 करोड़ 4 लाख का टेन्डर पास कराया है, जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

विपुल ने कहा कि आप अगर प्रतिनिध बन गए तो आपकी जिम्मेदारी हो जाती है, लोगों के काम करना। लोगों ने वोट किसको दिए, किसको नहीं दिए, ये आपके हाथ में है। लोगों के काम करोगे, उनके बीच जाओगे तो वो आपको अवश्य वोट भी देंगे और प्यार भी देंगे। उन्होंने कहा कि बड़खल गाँव की सरदारी मेरे सामने बैठी है, मैं वादा करता हु, फिरनी रोड का टेन्डर पास कर दिया है। इसके अलावा अन्य जो भी काम आप बताएंगे, सभी काम पूरे होंगे। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से 4 अप्रैल को सेक्टर 12 हुडा ग्राउन्ड में होने वाली मुख्यमंत्री की रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उनको मजबूती प्रदान करने की बात कही।

एसोसिएशन के प्रधान सफ़ी मोहम्मद सैफी ने कहा कि ये वो बड़खल गाँव है, जो इतिहास बदलने का काम करेगा। बड़खल विधानसभा क्षेत्र का नाम बड़खल के नाम से जाना जाता है, बड़खल झील गाँव की पहचान रही है। उन्होंने मंत्री जी से अपील की, कि वो केवल गाँव में मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। फिरनी रोड गाँव का मुख्य रास्ता है और बरसों से टूटा हुआ है, इसको बनवाया जाए। सफी मोहम्मद ने कहा कि आज विपुल गोयल ने गाँव के विकास के लिए एक कदम बढ़ाया हैं, गाँव 4 कदम आगे बढ़कर उनके साथ खड़ा है। उन्होंने विपुल गोयल का गाँव में आने एवं गाँव को विकास कार्यों की सौगात देने के लिए धन्यवाद किया और 4 अप्रैल को फरीदाबाद में होने वाली मुख्यमंत्री की रैली में लोगों से बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन महासचिव राजूदिन ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसोसिएशन के पदाधिकारी किशोर शर्मा पत्रकार, नारायण शर्मा, प्रवीण शर्मा, बीर सिंह, सुरेश कुमार, जिया उल हक, अमन शर्मा अधिवक्ता, हाजी शमीम, अकरम खान, कममू खान, खुर्शीद, रफीक, गुलफाम, बीजेन्द्र, सलीम खान, तौफीक, जकरिया नंबरदार, मुबारिक, मुन्ना, हाजी रहिशु, वसीम खान, युद्धवीर खत्री, अब्दुल, संतराम, हनीफ़, हामिद, शब्बीर सहित समस्त गाँव की सरदारी मौजूद थी।

You might also like