फरीदाबाद पुलिस के दस पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह आयोजित

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस परिवार के 10 पुलिसकर्मियों की आज सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-21ए में एक सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, फरीदाबाद, भलाई निरीक्षक सहित पुलिस आयुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले इंस्पेक्टर हरदेव सिंह, राकेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, नरेश कुमार, कीमत लाल, एसआई राम बाबू,एएसआई /ईएसआई गजेन्द्र सिंह, एसर्इा समय सिंह, ईएसआई रंजित घोष एवं ईएचसी राजवीर सिंह की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, फरीदाबाद ने कहा कि पुलिसकर्मी अपना संपूर्ण सेवाकाल आमजन की सुरक्षा एवं सेवा में समर्पित करते हैं और विभागीय कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों द्वारा विभाग एवं समाज के लिए किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी सभी रिटायर्ड पुलिसकर्मी पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा बने रहेंगे तथा भविष्य में यदि उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, तो वे नि:संकोच अपने पुलिस परिवार से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

You might also like