अबकी बार 56वीं बार रक्त दान महादान : सरदार देवेंद्र सिंह
फरीदाबाद । युवाओं के लिए प्रेरणादायक सरदार देवेंद्र सिंह सड़क नियम तोड़कर अपना क़ीमती खून सड़कों पर मत बहाओ इससे अच्छा रक्तदान अबश्य करो । आज सरदार देवेंद्र सिंह सदस्य स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार एवं सदस्य मेंबर ऑफ पार्लियामेंट रोड सेफ्टी कमेटी भारत सरकार एवं सदस्य जिला टास्क फोर्स स्वच्छ भारत मिशन फरीदाबाद,चेयरमैन रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन ट्रस्ट एवं चेयरमैन चढ़दी कला रहे खालसा ने 56वीं बार रक्त दान देकर फिर एक नया रिकॉर्ड क़ायम करा ।
यह भी पढ़ें
आज मंगलम गार्डन बाटा चौक पर डॉक्टर हेमंत अत्री के द्वारा यहां स्पेशल ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया गया जहाँ काफ़ी रक्तवीरों ने रक्त दान करा रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन ट्रस्ट के वाईस प्रेसिडेंट बिजेंद्र सैनी ने बताया कि आप 18 वर्ष के बाद रक्त दान कर सकते हैं और एक व्यक्ति द्वारा दिया गया रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है और जो रक्त दानी है उसके स्वास्थ्य को काफ़ी फ़ायदे होते हैं।
जैसे नियमित रूप से रक्तदान करने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। इसका कारण यह है कि रक्तदान करने से रक्त की मोटाई गाढ़ा पन कम हो जाता है, जिससे यह शरीर में आसानी से प्रवाहित हो पाता है और हृदय तक तेजी से पहुँचता है रक्तदान करने वाले लोगों में हृदयघात का खतरा 88% कम होता है एक बार रक्तदान करने से लगभग 650 कैलोरी तक बर्न होती है इसलिए आपको जब भी मोका मिले तो रक्त दान ज़रूर करें ।
