फरीदाबाद में 4 अप्रैल को होगी सीएम नायब सैनी की “विकसित धन्यवाद रैली” : सुरेंद्र पूनिया
रैली को लेकर फ़रीदाबाद के लोगों में ज़बरदस्त उत्साह:विपुल गोयल
फरीदाबाद । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत हरियाणा के विकसित बजट में फरीदाबाद को ऐतिहासिक सौगात दी गई है, जिससे शहर के विकास को नई गति और जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के संयोजन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली” का आयोजन 4 अप्रैल 2026 को फरीदाबाद विधानसभा के सेक्टर-12 स्थित हुडा ग्राउंड में किया जाएगा।
रैली के सफल आयोजन के लिए मंगलवार को प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ फरीदाबाद के भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने की। बैठक में हरियाणा सरकार में राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल मुख्य तौर पर उपस्थित रहे ।
प्रदेश महामंत्री पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने दूरदर्शी, प्रतिबद्ध और जनहितैषी नेतृत्व में हरियाणा को “हर क्षेत्र में विकसित और सशक्त राज्य” बनाने की दिशा में निरंतर गति से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई धारा बह रही है, जिससे न केवल आधारभूत ढांचे को मजबूती मिल रही है, बल्कि हर वर्ग के जीवन स्तर में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने रैली के सफल आयोजन के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। श्री पूनिया ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि यह आयोजन सफल और अभूतपूर्व बन सके।
अभूतपूर्व होगी, मुख्यमंत्री नायब सैनी की “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली: विपुल गोयल
यह भी पढ़ें
हरियाणा के राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर हर नागरिक को सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है, मुख्यमंत्री द्वारा पेश दूरदर्शी बजट से फरीदाबाद के विकास को नई गति मिली है और जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।
श्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा में 4 अप्रैल को होने वाली “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली” के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा के साथ जुटें और हर घर तक संदेश पहुंचाकर अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के उत्साह से यह रैली न केवल अभूतपूर्व होगी बल्कि एक नई मिसाल भी कायम करेगी।
सीएम सैनी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह : पंकज पूजन रामपाल
भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता रैली को लेकर उत्साहित हैं। लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सुनने के लिए फरीदाबाद विधानसभा के लोगों में भी उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि विशेष टोलियां गठित की जाएगी जो घर-घर जाकर आमजन को रैली का निमंत्रण देंगी। उन्होंने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी और फरीदाबाद के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस बैठक में प्रदेश अनुसाशन समिति की अध्यक्ष नीरा तोमर, जिला महापौर प्रवीण जोशी, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, प्रदेश सह संयोजक विधि प्रकोष्ठ प्रकाशवीर नागर, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अरुआ, सीमा भारद्वाज,जिला सचिव गिर्राज त्यागी, मनीष छोंकर, डॉ.अनुराधा डीगवाल, तरनजीत सिंह, जिला प्रवक्ता आभास अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य अजीत नम्बरदार, बीएलए 1 मनीष राघव,मन की बात संयोजक अरुणिमा सिंह,मंडल अध्यक्ष शुभांकित गुप्ता, राजेश चौधरी, हरीश बैंसला, गौरव चौधरी,तृप्ति माला,कृष्ण पहलवान, मुकेश झा,महेश कुमार, शिव गुप्ता, पार्षद मुकेश अग्रवाल, सचिन शर्मा, कुलदीप साहनी, रुमा नम्बरदार, जसवंत पंवार, सोनू पंडित वाईस चैयरमेन मार्किट कमेटी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर, सुरजीत अधाना,विनय भाटी, रेखा मिश्रा,जैनव नकवी,योगेश लाठर व अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
