12 अप्रैल को रन फॉर अंबेडकर और 14 को अंबेडकर जयंती का होगा भव्य आयोजन, रूपरेखा तय :  मनोज बागड़ी 

फरीदाबाद । फरीदाबाद के NIT वाल्मीकि मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मनोज बागड़ी मुख्य रूप से उपस्थित रहे जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की ।
हरियाणा कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन मनोज बागड़ी ने कहा कि आगामी 12 अप्रैल को दिल्ली में रन फॉर अंबेडकर मैराथन व 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ बी आर अंबेडकर की जयंती सोनीपत में आयोजित की जाएगी ।
मनोज बागड़ी ने कहा कि आज भाजपा की सरकार बाबा साहब के बने हुए संविधान को खत्म करना चाहती है ।
बाबा साहब ने दलित, गरीबों, पिछड़ों, महिलाओं, और वंचित समाज को जो अधिकार दिए थे बीजेपी उनको धीरे-धीरे खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सामाजिक न्याय लागू किया । आज इस सामाजिक न्याय के लिए हमें एकजुट होकर लड़ना होगा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित, गरीबों, पिछड़ों की लड़ाई लड़ी है और सभी वर्गों को सम्मान दिया है । हमेशा सामाजिक न्याय के लिए आवाज बुलंद की लेकिन आज भाजपा की सरकार संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करना चाहती है । इसलिए आज वक्त है कि हमें एक जुट होकर बाबा साहब के बने हुए संविधान की रक्षा करनी है और संविधान को बचाना है ।
जिला अध्यक्ष वर्जित कौशिक ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मनोज बागड़ी को आश्वासन देते हुए कहा कि फरीदाबाद से अधिक से अधिक लोग दिल्ली पहुंचेंगे ।
उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से आम जनताग्रस्त है । भाजपा ने हमेशा गरीब दलित पिछड़ों के अधिकारों का हनन किया है लेकिन कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसने हमेशा वंचित समाज के लोगों के लिए लाभकारी नीतियां बनाकर सभी के लिए कल्याणकारी योजना लागू की ।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के महासचिव करण सिंह लोहिया, संगठन महासचिव अशोक रावल, महासचिव कृपाल सिंह वाल्मीकि, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुंदर नेता जी, राहुल नागर, चंचल तंवर, परसोत्तम लाल सहित अन्य नेतागण मौजूद रहे ।
You might also like