फर्जी कॉल सेंटर का भंड़ाफोड़, संचालक सहित छह गिरफ्तार
फरीदाबाद। दिल्ली के तिलक नगर में चल रहे एक फर्जी काल सेंटर का साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने भंड़ाफोड़ करते हुए संचालक सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान नई दिल्ली निवासी मो0 असलम रजा, रोहित कुमार, सचिन मित्तल, मुकेश गुप्ता, राहुल व शुभम के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार त्रिखा कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने फ्यूचर जर्नली इन्श्योरेंस सोल्युशन से एक पॉलिसी ले रखी है। 3 सितम्बर 2025 को उसके पास एक कॉल आया जिसने अपने आप को इंन्श्योरेंस कम्पनी के वैरिफिकेशन विभाग से बताया और कहा कि पॉलिसी पर 93 हजार 525 रू का बोनस मिला रहा है जिसको एजेंट द्वारा क्लेम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें
अगर यह क्लेम शिकायतकर्ता करेगा तो एक डमी पॉलिसी लेनी होगी, जिसके लिये 36 हजार रूपये भेजने के लिये कहा। उनकी बातों में आकर शिकायतकर्ता ने रूपये उनके दिये खाता में भेज दिये। जिसके बाद उसके पास इन्श्योरेंस कम्पनी के कथित कर्मचारियों के लगातार फोन आने लगे और पॉलिसी प्री-मैचोयर करके सारे पैसे दिलवाने के नाम पर उससे कुल सात लाख 70 हजार 630/-रू ऐठ लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि तिलक नगर दिल्ली स्थित कॉल सेंटर को असलम, रोहित व सचिन संचालित कर रहे थे। जिन्होंने एक बिल्डिंग के 2 फ्लोर को किराए पर लेकर फर्जी कॉल सेंटर खोल रखा था।
घटना के समय सुभाष नगर दिल्ली में कॉल सेंटर चला रहे थे। रोहित, असलम, सचिन ने शिकायतकर्ता के पास कॉल करके पैसे ठगे थे। वहीं बाकी तीन आरोपित मुकेश, राहुल, शुभम कॉल सेंटर में सैलरी पर कॉलर का काम करते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि असलम, रोहित व सचिन तीनों मिलकर अन्य से खाता, फोन सिम व इंश्योरेंस पॉलिसी का डाटा प्राप्त करते थे। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से मुकेश, राहुल, शुभम को जेल भेजा गया है वहीं असलम, रोहित व सचिन को पांच दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
