जपा राज में तिगांव अनाज मंडी में किसानों की हो रही दुगर्ति: रोहित नागर
तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ने तिगांव अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढि़तयों और व्यापारियों से लिया जायजा
फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने रविवार को तिगांव अनाज मंडी का दौरा कर फसल खरीद का जायजा लिया और किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान किसानों ने उनके समक्ष मंडी में फसल बेचने में आ रही समस्याओं को खुलकर रखा।
तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने कहा कि तिगांव अनाज मंडी में इन दिनों किसानों को समस्याओं से झूझना पड़ रहा है। भाजपा सरकार एक ओर तो 24 घंटे में उठान व 72 घंटे में किसानों की पेमेंट करने का दावा करती है जबकि तिगांव अनाज मंडी में पिछले 12 दिनों से किसान को एक रूपया की भी पेमेंट नहीं हुई है। एक अप्रैल से शुरू ही खरीद के बाद किसान अपनी पेमेंट के लिए आढि़तयों के चक्कर काट रहा है, जबकि इस बार पेमेंट सरकार द्वारा किसानों के खातों में सीधी डालने का नियम बनाया गया है जिससे किसान दर-दर की ठोकर खाने का मजबूर हो रहा है वहीं अनाज मंडी गेंहू से भरी पडी है और सरकार की लिफ्टिंग व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प होकर रह गई है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रोहित नागर ने कहा कि तिगांव अनाज मंडी में सरकार द्वारा लागू किया गया गेट पास सिस्टम किसान भाइयों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। उन्होंने इसे किसानों पर थोपा गया तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि यह निर्णय किसानों की समस्याओं को कम करने के बजाय और बढ़ाने वाला साबित हुआ है। उन्होनें मंडी में फैली अव्यवस्था के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आज किसान अपनी मेहनत की फसल बेचने के लिए अनेक दिक्कतों को झेलने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि फसल खरीद से जुड़े पोर्टल में लगातार तकनीकी खामियां, ट्रैक्टर के नंबर और बायोमेट्रिक प्रणाली किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है।
यह भी पढ़ें
मंडी में पोर्टल के बार-बार क्रेश होने से किसानों को अपनी उपज लेकर घंटों, यहां तक कि कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। गेट पास प्राप्त करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली के पंजीकरण नंबर सहित फोटो अपलोड करना तथा बायोमेट्रिक, अंगूठा सत्यापन की अनिवार्यता छोटे और सीमांत किसानों के लिए अतिरिक्त बोझ बन रही है। वहीं उन्होंने आढ़ती वर्ग की समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि वर्तमान महंगाई और बढ़ती लागत के बावजूद आढ़त दरों में अपेक्षित वृद्धि नहीं की गई है, जिससे उनका आर्थिक संतुलन बिगड़ रहा है और इसका सीधा प्रभाव किसानों पर पड़ रहा है।
तिगांव विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रोहित नागर ने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। भाजपा सरकार को चाहिए कि ऐसे कानून बनाए जिससे अन्नदाता सरलता से अपनी फसल को बेच सके। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि नई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कर गेट पास एवं बायोमेट्रिक प्रणाली को तुरन्त खत्म किया जाए। वहीं अनाज मंडी में तत्काल लिफ्टिंग शुरू कराकर किसानों को अविलंब उसकी पमेंट दी जाए जिससे कि किसान अपने जरूरी कार्य पूरा कर सके।
साथ ही उन्होंने बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि पर चिंता जाहिर करते हुए फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को समय पर उचित मुआवजा देने व वर्षा के चलते फसल भीगने से आई नमी में भी छूट देकर किसान को लाभ देने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी आवाज को हर मंच पर उठाती रहेगीए ताकि किसी भी किसान के साथ अन्याय न हो।
इस अवसर पर तिगांव अनाज मंडी के पूर्व प्रधान मा. दयाराम अधाना, हातम अधाना, सुरेश अधाना, राजू नागर, योगेन्द्र नागर आदि भी मुख्यरूप से मौजूद थे।
