पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ ने बस स्टैंड का दौरा कर लिया ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा
फरीदाबाद। पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने सोमवार को बल्लभगढ़ बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्र का दौरा कर ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने तथा आसपास के क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये उपस्थित पुलिस कर्मचारियों से विचार विमर्श किया तथा ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बल्लभगढ़ बस स्टैंड के आसपास क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये लोकल पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। आम जनता के सहयोग से ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुधार किया जा सकता है। आमजन से अपील है कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये पुलिस का सहयोग करें। फरीदाबाद पुलिस सदैव सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिये प्रतिबद्ध है। इस दौरान जितेश मल्होत्रा, सहायक पुलिस आयुक्त बल्लभगढ़, प्रबंधक, थाना शहर बल्लबगढ़, प्रभारी, पुलिस चौकी बस स्टैंडर्, ंह्र ट्रैफिक व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
