प्रापर्टी विवाद में मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार

फरीदाबाद। प्रापर्टी विवाद में मां की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को अपराध शाखा डीएलएफ पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी की पत्नी को पुलिस गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। पकड़े गए आरोपी की पहचान ललित निवासी गांव मच्छगर के रुप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार भीकम कॉलोनी निवासी एक महिला ने थाना सदर बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी सास ओमबती उसके जेठ व जेठानी के साथ गांव मच्छगर में रहती थी। उसकी सास की 16 मार्च 2026 को मृत्यु हो गई थी। पूछताछ में पता चला कि ओमवती की हत्या उसकी जेठानी व जेठ ने की है।

शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसकी मां ओमवती अपने छोटे बेटे अमित को प्रॉपर्टी और पैसों देना चाहती थी। जिस विवाद के चलते  बेटे ललित ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां की हत्या की थी। वह घटना के बाद से फरार था और रोहतक में छिपा हुआ था। दो-तीन दिन पहले ही गांव मच्छगर में आया था, जिसकी सूचना पुलिस को लग गई और पुलिस ने उसे आईएमटी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

You might also like