नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारी वाहनों की करे गहनता से जांच : प्रतीक अग्रवाल
पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ ने किया इंटरस्टेट नाकों का निरीक्षण
फरीदाबाद। कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल द्वारा बल्लभगढ़ जोन के इंटरस्टेट नाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बल्लभगढ़ ज़ोन में उत्तर प्रदेश सीमा से सटे फज्जूपुर एवं मोहना स्थित इंटरस्टेट नाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि नाकों पर आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जाए।
यह भी पढ़ें
विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा संदिग्ध से पूछताछ कर उनकी पहचान सुनिश्चित की जाये। उन्होंने नाकों पर सतर्कता एवं मुस्तैदी बनाये रखने के भी निर्देश दिये ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने बल्लभगढ़ ज़ोन स्थित सभी ज्वैलरी शोरूम/दुकान मालिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान पुलिस उपायुक्त द्वारा ज्वैलरी व्यवसायियों के साथ सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
उन्होंनेज्वैलरी शोरूम/दुकान मालिकों को निर्देश दिए गए कि वे अपनी दुकानों में मजबूत एवं सुरक्षित लॉकर की व्यवस्था सुनिश्चित करें, वहां पर कार्यरत सभी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन करवाये, सुरक्षा के दृष्टिगत उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जाये, जिनमें कम से कम तीन माह तक की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की क्षमता हो। उन्होंने यह भी कहा कि ज्वैलरी शॉप पर आभूषण बेचने वाले व्यक्ति का वैध पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) अवश्य लिया जाये तथा उसका पूरा विवरण रजिस्टर में विधिवत दर्ज किया जाए, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
