टैगोरियन्स ने फिर से सीबीएसई दसवीं कक्षा में किया शाानदार प्रदर्शन
फरीदाबाद। टैगोरियन्स ने कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करते हुए सराहनीय परिणाम बनाए रखा है। 39 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत और उससे अधिक कुल अंक प्राप्त किए हैं, 80 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत और उससे अधिक कुल अंक, 132 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत और उससे अधिक कुल अंक, 158 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत और उससे अधिक कुल अंक प्राप्त किए हैं। सुश्री मनोरमा अरोरा, निदेशक अकादमिक, टैगोर ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने विद्यार्थियों को उनकी विशेष उपलब्धि और सफलता पर बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें
टैगोर की गुणात्मक और मात्रात्मक उपलब्धियाँ निम्नलिखित हैं: टैगोर सर्वश्रेष्ठ गुणात्मक परिणाम में – 259 विद्यार्थियों ने विषयवार 95 प्रतिशत से अधिक, 465 विद्यार्थियों ने विषयवार 90 प्रतिशत से अधिक, 634 विद्यार्थियों ने विषयवार 85 प्रतिशत से अधिक, 777 विद्यार्थियों ने विषयवार 80 प्रतिशत से अधिक तथा 886 विद्यार्थियों ने विषयवार 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। इसके अलावा विषयवार सौ प्रतिशत अंक हासिल करने वालों में गणित में14 छात्र, आईटी में 12 छात्र, संस्कृत में छह, सामाजिक विज्ञान में दो छात्र तथा हिन्दी में एक छात्र ने सौ में से सौ नंबर हासिल किए।
