पलवल में “जन-आक्रोश महिला सम्मेलन” का आयोजन, महिलाओं ने उठाई सशक्त आवाज
आज जिला कार्यालय ब्रज कमल पलवल में आयोजित “जन-आक्रोश महिला सम्मेलन” में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने सम्मान व अधिकारों के लिए मजबूत आवाज उठाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशा भारद्वाज (महिला मोर्चा) ने की। कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री जयराम प्रजापति जी की भी विशेष उपस्थिती रही। इस कार्यक्रम मे कार्यक्रम संयोजक श्रीमती वीर ममता चौहान जी सहित पलवल की अनेक सम्मानित बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
काग्रेस द्वारा अपना सम्मान न मिलने पर महिलाओं ने आक्रोश जताया व अपने विचार साझा किए। नारी शक्ति वंदन जैसे प्रयास महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। लेकिन विपक्ष द्वारा इसका विरोध करना यह दर्शाता है कि वे महिलाओं के मुद्दों पर गंभीर नहीं है। यह सम्मेलन नारी शक्ति की एकता, जागरूकता और सशक्तिकरण का प्रतीक बना। कार्यक्रम में भावना महलावत, किरण शर्मा, कृष्ण सिंह संगीता गर्ग ,सुशीला निगम, रजनी छावड़ा आदि बहनों ने अपने विचार साझा किए।
यह भी पढ़ें
