एस्कॉर्टस-कोबोटा धार्मिक कमेटी ने रामल्ला की प्राण प्रतिष्ठा में बांटा प्रसाद

फरीदाबाद, 22 जनवरी। एस्कॉर्टस-कोबोटा लिमिटेड (कम्पोनेन्ट) के गेट नम्बर-1 पर एस्कॉर्टस कोबोटा धार्मिक कमेटी के सदस्यों द्वारा भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में राहगीरों को राजमा चावल का प्रसाद बांटा गया।

इस मौके पर एस्कॉर्टस कोबोटा धार्मिक कमेटी के अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह ने बताया कि आज देश ही नहीं पूरा विश्व भगवान राम के अयोध्या में प्रतिष्ठा को उत्सव की तरह मना रहा है। आज का ऐतिहासिक दिन है जिसे सभी धर्मो के लोग मिलकर मना रहे है। हमें भगवान राम के आदर्शा पर चलना है और हमेशा धैर्य बनाए रखना है और अपने माता पिता की आज्ञा का हमेशा पालन करना है।

You might also like