फरीदाबाद, 26 जनवरी। सेक्टर-46 आरडब्लूए ने आज सामुदायिक भवन में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान राजसिंह बैंसला,वरिष्ठ उपप्रधान धर्मबीर खटाना,महासचिव आर.के पंत,कोषाध्यक्ष आर.के कालिया,सुजाता,एल पाल,जगदीश शरण,मोनू बैसला,योगेश बैसला ने सेक्टर वासियों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बच्चों,महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने देशप्रेम पर कविताएं व सास्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया।
यह भी पढ़ें
एसोसिएशन द्वारा प्रतिभावान बच्चों व समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर राजसिंह बैंसला ने कहा कि एक देश की आजादी उसका संविधान नियंत्रित करता है,देश तभी जाकर पूर्ण आजाद माना जाता है जब वह गणंतात्रिक होता है। आज भारत की संप्रभुता,गर्व,नागरिक उन्नयन व लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण दिवस मनाया जा रहा है 26 जनवरी 1950 को ही देश के संविधान को लागू किया गया था,तब से आज तक इस दिन को देश गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाता है। यह दिन भारत के लिए विशेष महत्व रखता है। किसी भी देश के नागरिक के लिए उसका संविधान उसे जीने और समाज में रहने की आजादी देता है।
