“लड़कियों को सुरक्षित और सशक्त बनाने की पहल” स्कूल-कॉलेजों और सामाजिक संगठनों के माध्यम से जागरूकता अभियान
फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए महिला थाना प्रभारी सुनीता कुमारी बल्लभगढ़ के द्वारा अपनी टीम के साथ “गर्लस ITI ऊँचा गांव” में छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम, महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड की विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया है।
महिला सुरक्षा:-
थाना प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला आत्मरक्षा में सशक्त बने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि व किसी भी तरह की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की घटना पर तुरंत डायल 112 पर पुलिस से संपर्क करके सुचना दे, और महिला सुरक्षा संबंधित फिडबैक के लिए लिंक https://docs.google.com/forms/d/1SJ71_%E2%80%A6 पर जानकारी दें। प्रबंधक अफसर सुनीता कुमारी द्वारा उपरोक्त लिंक का फॉर्म फिल करने बारे ITI के विधार्थियों को लाइव डेमो दिया गया, साथ ही रात्रि में 11 बजे से सुबह 4 बजे तक अगर कोई भी महिला को व्हीकल ना मिलने पर डायल 112 पर कॉल करके दुर्गा शक्ति टीम द्वारा सुरक्षित घर पहूंचाने बारे जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें
साइबर सुरक्षा:-
साइबर अपराध के मामलों में जानकारी देते हुए थाना प्रंबधक ने बतलाया की अपनी व्यक्तिगत जानकारी और पासवर्ड को गोपनीय रखें, अज्ञात लिंक, ईमेल या मैसेज पर क्लिक न करें, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए केवल सुरक्षित वेबसाइटों का उपयोग करें।
साइबर अपराध की शिकायत के लिए साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) और हेल्पलाइन नंबर 1930 का उपयोग करने की प्रक्रिया समझाई गई।
इसके अलावा नशा करने वा नशा बेचने वालो के खिलाफ अपने गली मोहल्ला में अवैध बिक रहे गांजा, अफीम नशीले इंजेक्शन को पकड़वाने के लिए टोल फ्री नम्बर 9050891508 शेयर किया गया। नशा बेचने के खिलाफ जानकारी देने वालों के नाम पता गुप्त रखे जाएंगे।
