यूके राइजिंग स्टार ने रावत एयरफोर्स को 182 रनों से हराया

फरीदाबाद। आलमपुर गांव स्थित ब्लू बर्ड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ब्लू बर्ड क्रिकेट कप (सेशन-1) के खेले गए मैच में यूके राइजिंग स्टार बनाम रावत एयरफोर्स को मुकाबला हुआ। यूके राइजिंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 रन बनाए। अमित शर्मा ने 43 गेंदों पर 85 रन (7 चौके, 6 छक्के) ठोके।

दीपक मखीजा ने 22 गेंदों पर 38 रन (6 चौके, 1 छक्का) बनाए। रावत एयरफोर्स की ओर से तसलीम ने 4 ओवर में 2 विकेट लिए। रावत एयरफोर्स की टीम 77 रनों पर सिमट गई। तसलीम ने 24 रन बनाए। यूके राइजिंग स्टार के विजय सोलंकी ने 3 ओवर में 17 रन देकर 6 विकेट झटके, जिसमें 1 मेडन ओवर भी शामिल था।

इस तरह यूके राइजिंग स्टार 182 रनों से विजयी हुई। ब्लू बर्ड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट देखने के लिए भार संख्या में दर्शक पहुंचे। चौके और छक्कों पर तालियों की गडग़ड़ाहट से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गूंज उठा। खिलाडय़िों के प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। आयोजक ब्लू बर्ड स्कूल के डायरेक्टर ध्ऱव दत्ता ने खिलाडिय़ों को पुस्रूकार देते हुए कहा कि यूके राइजिंग स्टार अपने खिलाडिय़ों की बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबांजी के सहारे यह मैच विशाल स्कोर से जीता जिसकी जितनी भी प्रंशसा की जाए वो कम है।

You might also like