फरीदाबाद नीमा एनआईटी ने लगाया रक्तदान शिविर, 149 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

फरीदाबाद को विकसित एवं स्वच्छ बनाना हमारा संकल्प : प्रवीण जोशी

फरीदाबाद। रक्तदान सबसे बडा दान हैं, क्योंकि रक्तदान से किसी घायल को जीवन मिल सकता है और उस घायल के परिवार में खुशियां लौट सकती है। यह विचार बडखल के विधायक धनेश अदलखा ने फरीदाबाद नीमा एनआईटी द्वारा डिवाइन ब्लड बैंक के साथ मिलकर हनुमान मंदिर ईएसआई अस्पताल के सामने शहीदी दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कही। इस अवसर पर नगर निगम पार्षद मनोज नासवा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

नीमा प्रधान डॉ.मोहिनी अग्रवाल ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति कम से कम तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती। उन्होंने बताया कि आज आयोजित किए गए शिविर में 149 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, ब्लड बैंक व अपने साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में भी हमारी संस्था इस प्रकार समाज सेवा कार्यक्रम करती रहेगी।

इस अवसर पर नीमा की सचिव डॉ अनुराधा, कोषाध्यक्ष डा.गुप्ता के साथ, डा. सुरेश पासी, डा. राकेश अग्रवाल, डा. शैलेन्द्र धवन, डॉ. अशोक अग्रवाल, डा. कमल कपूर, डा. अश्वनी अग्रवाल, डा.अनिल कादम्बरी, डा.राजेन्द्र वशिष्ठ, डा. राठौर, डॉ. विजय वालिया, डा. सुनिल महाजन, डा. योगेश चौधरी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

You might also like