ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई का द्वितीय महोत्सव हुआ सपन्न

फरीदाबाद। द्वितीय राष्ट्रीय एमएसएमई महोत्सव का आयोजन फरीदाबाद के मेग्पाई टूरिस्ट रिसोर्ट में ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री जगदम्बिका पाल थे। कार्यक्रम में 400 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया जिसमे से 100 से अधिक महिला उद्यमी थी।

महोत्सव को आयोजित करने में स्माल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया का मुख्य सहयोग रहा। एआईएफओएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर कपूर ने उद्यमियों का बढचढ कर भाग लेने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने मुख्य अतिथि को आश्वासन दिया की एआईएफओएम अपने सदस्यों के साथ साथ भारत वर्ष की प्रत्येक एमएसएमई के अधिकारों की रक्षा करने के साथ  साथ सरकार के साथ मिलकर उद्यमियों के हित में नीति निर्धारण करवाएंगे। एआईएफओएम के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार चौधरी ने एआईएफओएम की स्थापना के उदेश्य एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।  उन्होंने बताया की मार्केटिंग, वित्त एवं सरकारी सकीमों के सेमिनारों के आयोजन के अतिरिक्त एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसमे 21 स्टाल लगाये गये।

उन्होंने आगे बताया की कार्यक्रम में 24 उद्यमियों को एआईएफओएम के राष्ट्रीय पुरुष्कारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आर. के. चौधरी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में सिडबी के महा प्रबंधक मणि लाल चौधरी, ईईपीसी के क्षेत्रीय निदेशक राकेश सूरज भी उपस्थित थे तथा एआईएफओएम के चीफ पेटर्न डॉ. एन. सी. वाधवा, आईएस एवं पदाधिकारी आर. सी. चौधरी, डॉ. के. के. गोएल, आर. डी. वर्मा, डी. के. मिश्रा, वी. के. गुप्ता, नवीन बंसल, जगदीश मोर, संदीप नागर, हेमंत शर्मा, वीरभान शर्मा, मनीष मल्होत्रा, आदर्श कपूर, संजीव पूरी, अशोक नेहरा, प्रभाकर मिश्रा, सूबे सिंह जाखड, धर्मेन्द्र केडिया, डा. प्रेम प्रकाश मित्तल, शिव राम शर्मा, गुलशन नागपाल, सत्येन्द्र सिंह,  परवीण कपिल इत्यादि उपस्थित रहे।

You might also like