पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत साइबर क्राइम, यातायात नियम व डायल 112 के बारे में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को अलग-अलग विषयों बारे में जागरूक किया जा रहा है, इसी क्रम में सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने ECHELON Institute of Technology भूपानी मे पुलिस की पाठशाला का आयोजन कर करीब 300 विद्यार्थियों को Cyber Crime, Crime against women and child, डायल 112 व ट्रैफिक के नियमों के बारे मे जागरूक किया गया तथा बच्चों मे प्रतियोगिता करवाई गई।

सत्र के अंत में फरीदाबाद को अपराध मुक्त, नशा मुक्त और सड़क दुर्घटना मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। उपस्थित लोगों को सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए ताकि वे इन महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक रह सकें और दूसरों को भी जागरूक कर सकें।

You might also like