एसआरपी ने डॉमिनेटर्स इलेवन को 9 विकेट से हराया

फरीदाबाद। आलमपुर गांव स्थित ब्लू बर्ड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ब्लू बर्ड क्रिकेट कप (सेशन-1) के खेले गए मुकाबले में एसआरपी ने डॉमिनेटर्स इलेवेन को 9 विकेट से हराया। डॉमिनेटर्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 124 रन बनाए और उनकी पूरी टीम ऑल आउट हो गई। टीम के लिए अज्जूद्दीन ने 20 गेंदों में 20 रन बनाए। एसआरपी की ओर से नितेश भड़ाना ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 2 ओवर में 2 विकेट लिए और एक ओवर मेडन डाला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरपी की टीम ने 11 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। राम ललित ने 36 गेंदों में 74 रन (9 चौके, 4 छक्के) की धमाकेदार पारी खेली, वहीं परमोद बिष्ट ने 27 गेंदों में 40 रन (6 चौके, 1 छक्का) बनाए। डॉमिनेटर्स की ओर से सुलेमान ने 1 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट लिया।
एसआरपी ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। ब्लू बर्ड क्रिकेट कप (सेशन-1) के आयोजक ध्ऱव दत्ता ने खिलाडिय़ों को पुरूस्कार देते हुए कहा कि एसआरपी की टीम ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी की बदौलत यह विजय प्राप्त की।

You might also like