रेफर मुक्त अभियान समिति ने मशाल लेकर निकला पैदल मार्च

फरीदाबाद। रेफर मुक्त अभियान समिति ने ट्रामा सेंटर बनवाने की मांग को लेकर सराय स्थित बजरंग चौक से लेकर पल्ला सब्जी मंडी तक मशाल लेकर पैदल मार्च किया। जिसमे शामिल हुए लोगों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक रावल ने कहा कि पिछले 10 सालों से भाजपा की सरकार ने अपने किए गए वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं किया है।

भारत सरकार दूरसंचार विभाग टेलीकॉम सलाहकार समिति के सदस्य रावल ने कहा कि हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जब नहर पार सेहतपुर पल्ला में आए थे। तो उन्होंने जनसभा में कहा था कि पल्ला स्थित सरकारी अस्पताल को 50 बेड का बनवाएंगे और एक महिला कॉलेज का निर्माण करवाएंगे। लेकिन आज तक एक भी काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की मांग सर्वोपरि होती है। जनता की मांग है कि फरीदाबाद में ट्राम सेंटर बनना चहिए। ट्राम सेंटर बनने से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर सतीश चोपड़ा, पद्मश्री ब्रह्मदत्त, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल, रवि, अनिल कुमार, सरदार उपकार सिंह, आकाश गुप्ता, अशोक गोयल,  जयसिंह, नरेंद्र बघेल, सरदार जसविंदर सिंह, राजेश अहलावत भी मौजूद रहे।

You might also like