कश्मीर में धर्म पूछकर गोली मार देना, बहुत ही कायरतापूर्ण हरकत: वजीर सिंह डागर

मोदी सरकार पहलगाम के आंतकियों और उनके आकाओं से चुन चुनकर बदला लेगी- वजीर सिंह डागर

फरीदबाद। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वजीर सिंह डागर ने कहा कि पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर किए गए कायराना हमले से पूरा देश गम और गुस्से में है,देशवासी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की और टकटकी लगाए देख रहा है कि कब इन आतकियों को जवाब मिलेगा। वजीर सिंह डागर ने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन आंतकियों और उनके आकाओं से चुन चुनकर बदला लेगें ताकि भविष्य में कोई भारत की तरफ आंख उठाकर भी ना देख सके।

उन्होनें कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। दुख की इस घड़ी में समूचे देश की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश और पूरी दुनिया इस घटना की निंदा कर रही है। जिस प्रकार से बेकसूर नागरिकों को गोलियों से भूना गया, यह मानवता के ऊपर एक हमला है।
उन्होंने कहा कि यह हमला ना केवल निर्दोष पर्यटकों के जीवन पर हमला है, बल्कि कश्मीर में शांति व सा

न्य स्थिति की कोशिशों पर भी एक गंभीर चुनौती है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले भी एक बड़ा एक्शन लिया था, जो पूरी दुनिया ने देखा था। भारत में सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर रहे, यही भारत की सोच है। भारत देश अब कमजोर नहीं है और न ही कायर है। हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वजीर सिंह डागर ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले की जितनी निंदा की जाए, कम है।

You might also like