गांव नीमका में जमीन विवाद में हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार फरीदाबाद।
गांव नीमका में जमीन विवाद में हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने मुख्य आरोपी को गांव नीमका एरिया से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोहित के रूप में हुई है। पुलिस चौकी आईएमटी बल्लभगढ़ में हरेंद्र पुत्र जीत सिंह निवासी नीमका ने एक शिकायत दी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने उनके खेत की नहरी पानी की नाली काट दी थी। जिसको वह अपने परिवार के लोगों के साथ नाली को बना रहे थे।
जो मौके पर कुछ नामजद व्यक्ति व कुछ अन्य लोगों ने गाली गलोच कर झगडा शुरु कर दिया। जिसमें उन्होंने कुछ अन्य लोग गांव मुजेडी वा नवादा से बुला लिए और हाथापाई शुरू कर और केविंदर के सिर में फावड़ा मार था। जिसको इलाज दौरान केविंदर को लगी चोटो के कारण उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच डीएलएफ टीम ने हत्या के मुख्य आरोपी सोहित(28) को गांव नीमका एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोहित(28) ने पूछताछ में बताया कि उसे घटनास्थल पर उसके एक अन्य साथी ने फोन करके वहां बुलाया था, जहां रमेश, केशराम व अन्य आरोपी पहले से मौजूद थे तथा नहरी पानी निकालने को लेकर केवेंद्र व हरेंद्र से आरोपी कहासुनी कर रहे थे,
कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में झगडा हो गया जिसमे आरोपी सोहित(28) ने केवेंद्र के सिर मे फावड़ा दे मारा, लगी चोटों से केवेंद्र की मृत्यु हो गई तथा आरोपी सोहित वहां से फरार हो गया। मामले मे पहले ही आरोपी रमेश व केशराम को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, आरोपी रमेश, केशराम का पुत्र है। आरोपी सोहित(28) को आगामी पूछताछ के लिए माननीय न्यायालय मे पेश कर चार दिन कि पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
