नाबालिग स्टूडेंट के साथ रेप करने वाले उसके दोस्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में नाबालिग स्टूडेंट के साथ रेप करने वाले उसके दोस्त को थाना शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसको तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया शहर थाना पुलिस बल्लभगढ़ को एक स्टूडेंट ने शिकायत दी थी कि स्कूल में उसके साथ निखिल नामक लड़का साथ में पढ़ाई करता है। पीड़िता ने बताया कि निखिल उसका दोस्त था और इसी का फायदा उठाकर उसने मेरे साथ रेप किया। इसके बाद उसने मामले की सूचना अपने परिवार के लोगों को दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि निखिल ने उस पर दबाव डालकर 15 तोले सोने के आभूषण भी ले लिए। आरोपी ने उसको अपनी बातों में फंसाया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से सोने के आभूषण के बरामद नही कर पाई है।

शहर थाना पुलिस बल्लभगढ़ से मामले में जांच करते हुए स्टूडेंट के दोस्त निखिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी कई पहलू पर जांच होनी है। जिसको लेकर आरोपी को रिमांड पर लिया गया है।

You might also like