Fair Child Public School में “समर चिल पार्टी” का आयोजन
फरीदाबाद: Fair Child Public School में प्री-स्कूल से लेकर कक्षा पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए रंग-बिरंगी और मस्तीभरी “समर चिल पार्टी” का आयोजन किया गया। सभी बच्चे अपने आकर्षक और आरामदायक समर आउटफिट्स में आए, जिससे विद्यालय का वातावरण एक उत्सव स्थल जैसा प्रतीत हो रहा था।
यह भी पढ़ें
पार्टी में बच्चों के लिए ज़ुम्बा सेशन, फ्री डांस, और विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों की मुस्कान और थिरकते कदम इस बात का प्रमाण थे कि उन्होंने इस दिन का भरपूर आनंद लिया।
इसी आयोजन के अंतर्गत, कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को, हाल ही में संपन्न “इंटर-हाउस इंग्लिश वीक” प्रतियोगिता में उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय प्रबंधन ने इन होनहार छात्रों को सम्मानित करते हुए उनकी कड़ी मेहनत और रचनात्मकता की सराहना की। इस अवसर के यादगार पलों को संजोने के लिए विजेता विद्यार्थियों की तस्वीरे भी ली गई।इस कार्यक्रम मे बच्चो को बताया गया कीगर्मी से बचाव कैसे किया जाए। गर्मी मे पानी का उपयोग कैसे किया जाए।
