प्रवीण चौधरी बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली से विचार विमर्श कर भाजपा के युवा नेता प्रवीण चौधरी (भांखरी) को भाजपा ओबीसी मोर्चा का फरीदाबाद का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अपनी नियुक्ति पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपीं है, उसे वह पूरी तत्परता से निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

श्री चौधरी ने कहा कि इससे पूर्व वह ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री के तौर पर कार्यरत थे, अब जिलाध्यक्ष बनकर ओबीसी मोर्चा को और मजबूत करेंगे और केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

You might also like