भाजपा में मिलता है कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान : प्रवीण जोशी

महापौर ने नवनियुक्त भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष  प्रवीण चौधरी को दी बधाई

फरीदाबाद। महापौर श्रीमती प्रवीण जोशी ने भाजपा फरीदाबाद जिला ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीन चौधरी (भांखरी) को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है  जिसमें कब किसको जिम्मेदारी मिल जाए, इसलिए सभी कार्यकर्ता भाजपा के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हैं।

प्रवीन चौधरी को ओबीसी मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है उसके लिए उन्होंने संगठन का धन्यवाद भी किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फरीदाबाद जिला के ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर मेहनत और लगन के साथ कार्य करते हुए भाजपा की रीति ओर नीति को लेकर जन जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने लड्डू खिलाकर परवीन चौधरी को महापौर कार्यालय आने पर बधाई दी।

इससे पूर्व भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद चौ. कृष्णपाल गुर्जर से उनके सेक्टर-28 स्थित कार्यालय पर मुलाकात कर अपनी नियुक्ति पर उनका आभार जताया। उन्होनें श्री गुर्जर को गुलदस्ता भेंट करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री व भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आर्शीवाद से उन्हें संगठन में यह जिम्मेवारी मिली है, उसे वह पूरी तत्परता से निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

You might also like