दो दिवसीय जिला तैराकी चैंपियनशिप 2025 संपन्न, विजेता हुए सम्मानित
फरीदाबाद। दो दिवसीय जिला तैराकी चैंपियनशिप- 2025 आज संपन्न हो गई है। सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला उपायुक्त सतबीर मान, उद्योगपति मनमोहन गुप्ता, अंतर्राष्ट्रीय कवि दिनेश रघुवंशी, फरीदाबाद जिला तैराक एसोसिएशन के सचिव ए.के.पंडित, मॉडर्न स्कूल की प्रिंसिपल नीलिमा जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
चैंपियनशिप के दिन की 100 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में लड़के (ग्रुप-4) सिद्धार्थ शर्मा (प्रथम), विराट (द्वितीय) और शौर्य रावत (तृतीय) स्थान पाया।
यह भी पढ़ें
इवेंट-100 मीटर फ्रीस्टाइल लड़कियों की प्रतियोगिता में (ग्रुप-4) प्राची (प्रथम), काश्वी (द्वितीय) और कियारा (तृतीय)। इवेंट-50 मीटर फ्रीस्टाइल लड़के (ग्रुप-1), दर्श सिंह (प्रथम), उदित मलिक (द्वितीय) और सुनीमार (तृतीय) रही । इवेंट-50 मीटर फ्रीस्टाइल लड़कियों की प्रतियोगिता में (ग्रुप-1) लक्षिता सिंह (प्रथम), हर्षिका जुल्का (द्वितीय) और सान्वी वर्मा (तृतीय) रही।
सर्वश्रेष्ठ तैराक पुरस्कार (पुरुष) दर्श सिंह (महिला), लक्षिता सिंह (लड़के ग्रुप-1) दर्श सिंह (लड़कियां समूह-1) लक्षिता सिंह। (लड़कों का समूह-2) देवांश राज जुल्का (बालिका समूह-1) नियति जुल्का (लड़कों का समूह-3) आरेज़ आसिफ (बालिका समूह-3) चैतन्य (लड़कों का ग्रुप-4) विराट (बालिका समूह-4) प्राची (लड़कों का ग्रुप-5) श्रेय अग्रवाल (बालिका समूह-5) अनन्या सिंह को मिला।
