फतेहपुर तगा, धौज एवं पाली गांव से शुरू हुआ अखिल भारतीय विकसित कृषि संकल्प अभियान
फरीदाबाद। अखिल भारतीय विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आज उड़ीसा राज्य के पुरी जिले से पूरे जोश व सशक्त आह्वान से किया गया। यह कार्यक्रम एक व्यापक मुहिम के रूप मे 29 मई से 12 जून तक निरंतर चलेगा। इस अभियान की पहली कड़ी की शुरुआत फतेहपुर तगा धौज एवं पाली इन तीन ग्राम पंचायतों से की गई। आईसीएआर नई दिल्ली से आए वैज्ञानिकों एवं कृषि विज्ञान केंद्र भूपानी फरीदाबाद और राज्य कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर डा.उत्कर्ष तिवारी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर ) नई दिल्ली के नेतृत्व में व्यापक कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें
इस दौरान लगभग 300 किसानों से संपर्क किया गया अथवा कुछ किसानों के खेतों का निरीक्षण भी किया गया और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुझाया गया। परस्पर संवाद द्वारा कृषि नवाचारों, प्राकृतिक खेती, कृषि अभियांत्रिकी, उत्कृष्ट कृषि प्रक्रियाओं, फसल विविधीकरण व खरीफ फसलों के नवाचारों प्रबंधन संरक्षण मृदा स्वास्थ्य व भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही लगभग सभी कृषि से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी व उनका किसानों द्वारा व्यापक व समुचित लाभ उठा कर कृषि को और सुदृढ. व टिकाऊ बनाने का आह्वान किया गया।
किसानों द्वारा पूछे गए कृषि से जुड़े सवालों के उत्तर व उनके तकनीकी समाधानों की भी व्यापक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कि हमारा यह प्रयास रहेगा की विशेषज्ञों द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों एवं भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से किसानों को समय समय पर अवगत करवाया जा सके। यह न केवल एक अभियान है अपितु किसानों की समस्याओं को सुलझाना एवं उनकी आय में वृद्धि करने का भारत सरकार का दृढ़ संकल्प है।
