231 शिकायतों का निराकरण कर 26 साइबर अपराधी पकड़े

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 31 मई से 6 जून तक पुलिस ने 231 शिकायतों का निराकरण करते हुए 26 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने रविवार को बताया कि इस सप्ताह फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने आठ मुकदमों को सुलझाते हुए 26 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

जिसमें साइबर थाना सेंट्रल व बल्लभगढ़ के चार-चार मामले शामिल हैं।  इस दौरान साइबर थानों की टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 लाख 5 हजार 390 रुपए बरामद किये हैं। 231 शिकायतों का निस्तारण करते हुए 31 हजार 700 रुपए रिफंड करवाये हैं तथा करीब चार लाख 50 हजार रुपए बैंक खातों में ब्लॉक कराए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में फरासथ मकबूल ख्वाजा, चंदन राव, सुनील कुमार शर्मा, चिराग दुआ, राहुल चौहान, विक्रमजीत सिंह, राजेश कुमार, भुवन तनेजा, अभिषेक हंस, सतनाम सिंह, विवेक कुमार, बृज खन्ना, अभिषेक कुमार, अंश गुप्ता, हर्ष गर्ग, रशीद, सोनू कुमार, अरशद कुरैशी, सौम्य

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ठगी के लिए साइबर अपराधी लोगों को विभिन्न प्रकार से लालच व डर दिखाकर ठगी को अंजाम देते हैं, जिनमें टेलीग्राम टास्क फ्रॉड, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, कस्टमर केयर अधिकारी बनकर फ्रॉड, लोन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट कब है दिखाकर फ्रॉड करना, अश्लील वीडियों बनाकर ब्लैकमेल करना, बैक अधिकारी बनकर ओटीपी प्राप्त करना प्रमुख है।

You might also like