जननायक जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में फरीदाबाद की भूमिका रहेगी सबसे आगे: प्रदीप चौधरी

फरीदाबाद। जननायक जनता पार्टी ने आज प्रदेश में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की जिसमें जिला फरीदाबाद सभी विधानसभाओं में आज नए सदस्य जोड़ने का अभियान चलाया गया।

पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया कि जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अजय सिंह चौटाला के निर्देश अनुसार हरियाणा प्रदेश में आज सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है जिसमें सभी विधानसभा में 5000 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

इसी अभियान के तहत आज फरीदाबाद जिले की ओल्ड फरीदाबाद, पृथला, बल्लभगढ़, एनआईटी, बडकल, तिगांव विधानसभा में सभी हल्का अध्यक्षों ने कार्यक्रम की शुरुआत कर नए सदस्य जोड़ने का  कार्य किया है।

You might also like