नंदीग्राम गौशाला में सडक़ों पर घूमने वाले गोवंश को शिफ्ट करने का काम हुआ पूरा

बल्लभगढ़ से लगभग 300 गोवंश को भेजा गया संघेल गौशाला नूंह

फरीदाबाद। फरीदाबाद में सडक़ों पर घूमने वाले गोवंश को अब भूपानी गौशाला के  अलावा बल्लभगढ़ की ऊंचा गांव स्थित नंदीग्राम गौशाला में भी सडक़ों से पकडक़र शिफ्ट किया जाएगा।  बता दे की बल्लभगढ़ की ऊँचा गांव गौशाला में भी अब गोवंश को रखने के लिए पर्याप्त स्थान की व्यवस्था की गई है।  ऊँचा गाँव  गौशाला बल्लभगढ़ से 300 गोवंश को संघेल गौशाला नूंह में शिफ्ट किया गया है, जिसके चलते अब सडक़ों पर घूमने वाले गोवंश को ऊंचा गांव गौशाला में भी ले जाया जाएगा।

जिससे सडक़ों पर गोवंश की वजह से आने वाली परेशानी से लोगों को छुटकारा मिलेगा । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देश अनुसार और शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल के आदेश पर एवं व्यक्तिगत सहयोग से 300 गोवंश को नूंह गौशाला में भेजा गया है। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर नीतीश परवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा के निर्देश अनुसार सरकार के आदेशों पर अमल करते हुए पुलिस सुरक्षा और पशु चिकित्सकों की देखरेख में करीब 300 गाय गौशाला भेजी गई है।

उन्होंने बताया कि शहरी निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल द्वारा गायों को भेजने के लिए यातायात सुविधा भी व्यक्तिगत सहायता से उपलब्ध करवाई गई। गौशाला ऊंचा गांव बल्लभगढ़ में गायों की संख्या लगभग 420 थी जिसकी वजह से गौशाला में मृत्यु दर बढ़ रही थी उसी को देखते हुए गोवंश को संघेल गौशाला नूंह भेजा गया है। यह कार्य 05/06/2025 को आरंभ हुआ और 24/06/2025 को पूर्ण किया गया   इस कार्य में पशु पालन विभाग की डॉ तरुना खेमानी ने बतौर नोडल अधिकारी विशेष भूमिका निभाई और उनके टेक्निकल सुपरविजन में ये कार्य किया गया।

You might also like