PURE EV पहुँचा दिल्ली, राजधानी की EV क्रांति को दी नई रफ्तार

· नया शोरूम पेश करता है PURE EV के हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक वाहनों और PuREPower प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज, टिकाऊ परिवहन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है

नई दिल्ली, 24 जून 2025 – भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में से एक, PURE EV ने आज नई दिल्ली के गीता कॉलोनी में अपने नए शोरूम NexGen eDrive का भव्य उद्घाटन किया। यह विस्तार PURE EV की उत्तर भारत में उपस्थिति मजबूत करने और दिल्ली सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को समर्थन देने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है।

इस शुभ अवसर पर श्री हर्ष मल्होत्रा, केंद्रीय राज्य मंत्री (कॉरपोरेट अफेयर्स एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय), श्री वीरेंद्र सचदेवा, अध्यक्ष (भा.ज.पा. – दिल्ली प्रदेश), श्री अनिल गोयल, विधायक (कृष्णा नगर), और कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

गीता कॉलोनी स्थित यह शोरूम PURE EV के लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और बाइक्स जैसे ePluto 7G Max और eTryst X सहित सभी प्रमुख मॉडल्स को प्रदर्शित करेगा। साथ ही, इसमें कंपनी की PuREPower एनर्जी स्टोरेज प्रोडक्ट रेंज भी होगी, जो घरों और व्यवसायों को स्वच्छ ऊर्जा समाधान प्रदान करेगी।

PURE EV के CEO श्री रोहित वडेहरा ने कहा,

“नई दिल्ली में हमारा यह शोरूम लॉन्च, दिल्ली सरकार की मजबूत EV नीति के साथ सामंजस्य में है। यह नीति उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है और इसे पहले से अधिक किफायती और सुविधाजनक बनाती है। हमें गर्व है कि हम दिल्ली को स्वच्छ और हरित भविष्य की ओर ले जाने में सहयोग कर रहे हैं।”

यह लॉन्च PURE EV की आक्रामक विस्तार रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी अगले 30 महीनों में 250 नए डीलरशिप खोलकर अपने कुल आउटलेट्स की संख्या 320 से अधिक करने की योजना बना रही है। यह वृद्धि लंबी दूरी तक चलने वाले EVs की बढ़ती मांग और संस्थागत व B2B उपयोग में हो रहे इजाफे से प्रेरित होगी।

इस नई उपस्थिति के साथ, PURE EV भारत में स्वच्छ परिवहन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में अपनी भूमिका को और मजबूत करता है।

You might also like