बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए नई योजना का, मंडल स्तरीय बैठक का हुआ सफल आयोजन
हरियाणा के बच्चों का सर्वांगीण विकास करना मुख्य उद्देश्य- सुषमा गुप्ता
faridabad: आज दिनांक 26.06.2025 को श्रीमती सुषमा गुप्ता, मानद् महासचिव, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, चंडीगढ़ की अध्यक्षता में पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस के कांफ्रेस हॉल में मंडल स्तरीय बैठक का सफल आयोजन हुआ । अध्यक्ष महोदया का स्वागत श्री कमलेश शास्त्री, मंडल बाल कल्याण अधिकारी तथा श्रीमती सुरेखा हुड्डा, जिला बाल कल्याण अधिकारी, गुरुग्राम द्वारा किया गया। इस बैठक में फरीदाबाद तथा गुरुग्राम मंडल के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया । उक्त बैठक के दौरान अध्यक्ष महोदया द्वारा फरीदाबाद तथा गुरुग्राम मंडल में चल रही बाल कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
यह भी पढ़ें
बैठक के दौरान बाल कल्याण निधि, पंचायत फण्ड, बाल कल्याण परिषद के आय व खर्चे का विवरण, बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए नई योजना की शुरुआत करना, बाल कल्याण परिषद की आय के संसाधनों को बढ़ाने के लिए अधिकारियों से विचार विमर्श किया गया । इस मौके पर मुख्यालय चंडीगढ़ से श्रीमती सरोज मलिक, बाल कल्याण अधिकारी, श्री कमल चहल, लेखा अधिकारी, श्री लक्ष्मण, श्री राजीव तथा श्री पंकज मौजूद रहे |
इस मौके पर श्री अनिल मलिक, मंडल बाल कल्याण अधिकारी, रोहतक, श्रीमती कमलेश चाहर, मंडल बाल कल्याण अधिकारी, हिसार, श्री कमलेश शास्त्री, मंडल बाल कल्याण अधिकारी, श्री वीरेंद्र यादव, जिला बाल कल्याण अधिकारी, रेवाड़ी, श्रीमती सुरेखा हुड्डा, जिला बाल कल्याण अधिकारी, गुरुग्राम, श्री राजेन्द्र, जिला बाल कल्याण अधिकारी, नारनौल, श्रीमती सुरेखा डागर, जिला बाल कल्याण अधिकारी, पलवल व श्री अनिल दहिया, जिला बाल कल्याण अधिकारी, नूंह तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे |
