फरीदाबाद। व्हाट्सएप हैक कर धोखाधड़ी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गुरुवार को पूर्व अकाउंटेंट सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ में सेक्टर-6, दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-4 फरीदाबाद में एक कम्पनी में चीफ फाईनेसर के पद पर काम करता है। पिछले दिनों उसके पास कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के नम्बर से एक लाख 79 हजार 546 रू व दो दिन बाद उसी नम्बर से पांच लाख 86 हजार 250 रू भेजने का मैसेज आया जिसपर बताये गये खातों में रूपये भी भेज दिए गये। बाद में जब कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कम्पनी का खाता चैक किया गया तो पाया कि पांच लाख 86 हजार 250 रुपए की पेमेंट सुशांत नाम के व्यक्ति के खाता में व एक लाख 78 हजार 546 रुपए की पेमेंट राहुल ट्रेडिंग के नाम के खाता में की हुई है।
जिसपर कम्पनी के अकाउंटेंट ने मैनेजिंग डायरेक्टर के नम्बर से पैसे ट्रांस्फर करने का मैसेज दिखाया, तो मैनेजर ने कहा कि उसने किसी भी पेमेंट के लिए मैसेज नहीं किया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अजय निवासी गाँव बुडकी जिला आजमगढ़ उ0 प्र0 हाल मंगोलपुरी दिल्ली, सुशांत निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली, रजनीश निवासी भरत कॉलोनी जिला पलवल व दुष्यंत कुमार निवासी भरत कॉलोनी जिला पलवल को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें
प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि दुष्यंत पहले इसी कम्पनी में अंकाउटेंट के पद पर काम करता था, इसने पहले मैनेजिंग डायरेक्टर का व्हाटसएप हैक किया और फिर फर्जी बिल बना कर उसी व्हाट्सएप से कम्पनी के अंकाउट ब्रांच में फर्जी बिल भेज कर पेमेंट खातों में डलवाई। रजनीश ने सुशांत व अजय का खाता लेकर दुष्यंत को दिया था जिनके खाता में सात लाख 64 हजार 796 रुपये आये थे। आरोपी दुष्यंत को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, अन्य तीन आरोपियों को जेल भेजा गया।
