संगठन विस्तार को लेकर प्रभारी बीके हरिप्रसाद से मिले कांग्रेसी नेता

फरीदाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार नेताजी और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने प्रदेश में संगठन सृजन कार्यक्रम के संदर्भ में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद से मुलाकात की और संगठन विस्तार को लेकर उनसे विचार विमर्श किया। इस दौरान बीके हरिप्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में मजबूत संगठन बनाएगी और कर्मठ व मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के दिशा निर्देशानुसार हरियाणा में बेहतर संगठन बनाया जाएगा और जिस प्रकार से हर विधानसभा वाईज कार्यकर्ताओं की राय ली गई है, जल्द ही नए संगठन की घोषणा की जाएगी।

इस मौके पर कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी व सुमित गौड़ ने प्रभारी बीके हरिप्रसाद को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस हाईकमान फरीदाबाद में जिसे भी जिलाध्यक्ष बनाएगी, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसके साथ जुटेेंगे और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ा जनांदोलन चलाएगी। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से युवा कांग्रेसी नेता गौरव चौधरी भी मौजूद रहे।

You might also like