पूरी जिम्मेदारी के साथ करूंगा समाज की सेवा : योगेश शर्मा
मनोनीत पार्षद ने जताया भाजपा नेतृत्व का जताया आभार
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा नगर निगम में बल्लभगढ़ से नवनियुक्त नॉमिनेट पार्षद योगेश शर्मा ने बल्लभगढ़ से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय पहुंचकर खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई दी और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो वायदा विधायक मूलचंद शर्मा ने उनसे किया था आज वह पूरा हुआ है उन्होंने भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त करते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर और विधायक मूलचंद शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सरकार द्वारा सौंपी गई है वह उसे बखूबी निभाएंगे और आमजन की समस्याओं को दूर करने को लेकर कार्य करेंगे।। नव नियुक्त नॉमिनेट पार्षद योगेश शर्मा परिवार सहित और बल्लभगढ़ विधानसभा के युवाओं के साथ सेक्टर 8 स्थित विधायक मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर धन्यवाद व्यक्त करने पहुंचे।
यह भी पढ़ें
इस मौके पर पार्षद महेश गोयल, पार्षद किरण बाला, पार्षद रवि भगत , टीपरचंद शर्मा,जगत सिंह भूरा,जयप्रकाश मास्टर, पीएल शर्मा,बृजलाल शर्मा, बुद्धा सैनी,सत्यदेव शर्मा,नवीन वशिष्ठ,चंद्रसेन शर्मा सहित बल्लभगढ़ की देवतुल्य जनता ओर नौजवान साथी मौजूद रहे। गौरतलब है कि हरियाणा के फरीदाबाद सहित आठ नगर निगम के लिए मनोनीत पार्षदों की सूची जारी की गई है। इस सूची में बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में रहने वाले योगेश शर्मा, नहरपार सेक्टर-86 निवासी प्रियंका बिष्ट बुधनी और गांव चंदावली निवासी जसवंत सैनी को मनोनीत पार्षद बनाया गया है।
बताया जाता है कि योगेश शर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री और बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक पंडित मूलचंद शर्मा के खासमखास माने जाते है वहीं जसवंत सैनी शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल के खास समर्थकों में शामिल है और उनकी सिफारिश पर ही उन्हें इस पद से सुशोभित किया जाता है। इसके अलावा प्रियंका बिष्ट बुधनी उत्तराखंड से ताल्लुक रखती है। तीनों मनोनीत पार्षदों ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली, संगठन मंत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक मूलचंद शर्मा, राज्यमंत्री राजेश नागर सहित भाजपा के दोनों जिलाध्यक्षों का आभार जताया और कहा कि जो पद और सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दिया है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा से करेगे।
