पर्यावरण को शुद्ध रखना सभी नागरिकों का नैतिक दायित्व : सुनील वत्स
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने शुरू किया पौधारोपण अभियान, एक हजार पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
फरीदाबाद। पर्यावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ रखने के लिए मानसून के सीजन में भाजपा किसान मोर्चा फरीदाबाद के अध्यक्ष जैजू ठाकुर ने नहरपार स्थित भाजपा कार्यालय से शुक्रवार को पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्य रुप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुनील वत्स, प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र खटाना, सह संयोजक एवं करनाल जिलाध्यक्ष नवीन सिन्धू मौजूद रहे। इस दौरान जैजू ठाकुर ने सभी अतिथियों का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा सुनील वत्स ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना सभी नागरिकों का नैतिक दायित्व है, अब मानसून की सीजन चल रहा है, ऐसे में पौधे जल्दी पनपते है इसलिए हर व्यक्ति को अपने घरों, आसपास खाली जगहों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी पेड़ बनने तक देखभाल करनी चाहिए क्योंकि पेड़-पौधे के माध्यम से ही हमारी आने वाली पीढिय़ां शुद्ध हवा में सांस ले सकेगी।
यह भी पढ़ें
उन्होंने जैजू ठाकुर द्वारा चलाए गए पौधारोपण अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस अभियान को बड़े स्तर पर चलाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुडक़र पौधारोपण के प्रति जागरुक हो सके। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जैजू ठाकुर ने कहा कि किसान मोर्चा की टीम ने मानसून सीजन के दौरान करीब एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है और पूरी टीम तत्परता से लक्ष्य को हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘एक पौधा मां के नाम’ के सकारात्मक परिणाम सामने आए और लोग इस अभियान से जुडक़र पौधारोपण के प्रति जागरुक हो रहे है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत नहरपार खाली प्लाटों व कालोनियों में पौधे लगाए जाएंगे और उनकी पूरी देखभाल भी की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी ललित नागर, उपाध्यक्ष कुसुम भाटी, हरेंद्र तोमर, देवदत्त शर्मा, सतेंद्र दुगगल, राजेंद्र तालान, महामंत्री अनिल जेलदार, बिजेंद्र वाल्मीकि, सचिव बंसीलाल, कृष्णा अधाना, अमित शर्मा, जवाहर मंडल अध्यक्ष, गोविंदा प्रजापति, एनआईटी प्रभारी रेशम सिंह ,मूलचंद मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, सुनील दत्त मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, प्रभु रावत मंडल अध्यक्ष सहित किसान मोर्चा के अनेकों कार्यकर्तागण मौजूद रहे।