फरीदाबाद। मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के पुनीत उद्देश्य से गोल्फ कोर्स, एनआईटी फरीदाबाद में एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजपाल एजीएम, हरियाणा पर्यटन विभाग) द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मधुसूदन लड्डा (वर्तमान अध्यक्ष, राजस्थान एसोसिएशन) एवं पंकज मिश्रा (वरिष्ठ सलाहकार, केंद्रीय विदेश तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवमयी बना दिया।
यह भी पढ़ें
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा त्रिवेणी (पीपल, बरगद, नीम) से पौधारोपण कर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विमल खंडेलवाल ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की सभी शाखाओं में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जो आने वाले समय में जन-जागृति का प्रतीक बनेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने पौधों की आपूर्ति की एवं अपनी संपूर्ण टीम के साथ आयोजन में भाग लिया। फाउंडेशन के सीएसआर हेड सरोज कुमार की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बना दिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विमल खंडेलवाल, नारायण शर्मा, अनिरुद्ध गोयनका, महेश लोचिब, प्रमोद माहेश्वरी, राजेंद्र मुंद्रा, कपिल माहेश्वरी, जीतू शर्मा, विनीत अग्रवाल, ललित तिवारी, नवीन शर्मा, वैभव तुलसियान, शुभम माटोलिया, सुरेंद्र जोशी, उर्मिला खंडेलवाल, दीपिका शर्मा, निर्मला जोशी, रोहताश रजलीवाल एवं प्रवीण अग्रवाल जैसे समर्पित सदस्यों की सक्रिय सहभागिता व अथक प्रयास उल्लेखनीय रहा, जिनके समर्पण से यह अभियान प्रेरणादायक रूप से संपन्न हो सका।
