भव्य तीज महोत्सव में महिलाओं ने जमकर लिया आनंद

लोकगीतों के माध्यम से महिलाओं ने एक दूसरे को दी बधाई      

फरीदाबाद। हरियाली तीज के मौके पर श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट (रजि.) के तत्वाधान में चावला कालोनी के आर्य समाज मंदिर में भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकडों की संख्या में महिलाओं ने आपस में लोकगीत के माध्यम से एक दूसरे को तीज की बधाई दी। इम मौके पर महिलाओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ-साथ महिलओं के कैटवाक ने सभी महिलाओ को अपनी तरफ आकर्षित किया।  इस बिषय में अधिक जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान सुनील मित्तल ने बताया कि यह भव्य आयोजन संस्था  की सरपरस्त श्रीमती कमला देवी तथा सदस्य श्रीमती मनीषा बंसल के संयोजन में आयोजित किया गया। श्री मित्तल के अनुसार इस मौके पर एक नाटक के मंचन द्वारा यह बताया  कि तीज महोत्सव किस लिए मनाया जाता है।

समारोह में बच्चो के नृत्य के साथ-साथ सभी उम्र की महिलाओ का लोक गीतों में किए गए नृत्य ने समारोह को चार चांद लगा दिए।  कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती कमला देवी तथा मनीषा बंसल ने बताया कि इस  मौके पर सभी महिलाओं के कैटवाक को सभी ने खूब सहारा तथा प्रत्येक महिला फिर  चाहे वह किसी उम्र की हों, ने इस प्रतियोगिता के दौरान अपने को एक नए अंदाज में पेश किया। इस आयोजन में उपस्थित सैकडों महिलाओ ने भजनों, लोकगीतो, फिल्मी गीतों के साथ-साथ बृज के रसियों का प्रस्तुतिकरण कर समारोह को चार चांद लगाने का काम किया। कार्यक्रम में पंजाबी सेवा समिति के प्रधान ज्योति जी तथा सरपस्त प्रेम खट्टर विशेष रुप से आमंत्रित थे।

भव्य तीज महोत्सव का शुभारम्भ संस्था के संस्थापक ब्रह्मलीन गुरुजी श्री महावीर प्रसाद कंसल के चित्र के समक्ष दीप जला कर किया गया। इस मौके पर संस्था की सदस्य सवित्ता मित्तल ने बताया कि श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट आगामी 12 सितम्बर से 19 सितम्बर तक बल्लभगढ की अग्रवाल धर्माशाला में ही श्री मद नारद पुराण कथा का आयोजन करेगा, जिसकी कलश यात्रा 12 सितम्बर को श्री देवगुरु मंदिर पूर्व चावला कालोनी से शुरु होगी। यहां पर उपस्थित अधिकतर महिलाओं ने इस कलश यात्रा में हिस्सा लेने की बात भी कही। विचारणीय है कि श्री देवगुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट हर दो साल में इस तरह के आयोजन करता है जिसमें एक पुराण का संगीतमय वर्णन होता है। इस बार भी इस कलश यात्रा में एक ही तरह के कपडों में सैकडों की संख्या मे महिलाएं हिस्सा लेगीं।

संस्था के महासचिव बनवारी लाल के अनुसार कलश यात्रा के लिए महिलाओं का पंजीकरण शुरु हो चुका है।  इस भव्य तीज महोत्सव राजवाला, जसबीर कौर, अर्चना शर्मा, रेखा, नीलम गोयल, रुबि, शिवानी, मधु, नीतू, स्रेह लता, शंकुतला,निधी बंसल राखी, शंकुतला, सुषमा, परिधी, संतोष शर्मा, गायत्री, विमलेश गर्ग, सीमा मंगला, लता, ज्योति, कीर्ति, निधी, संध्या बंसल, भावना, खुशी गर्ग, कल्पना, बिद्या, अंशुल, अंजु, निकुंज, शिप्रा, उषा, आकांक्षा, अनीता, रिंकी, विद्यी, रेखा, रजनी, तृषा,रश्मि, ललिता, प्रियंका, नेहा गुप्ता बदरपुर, अर्चना, मोनिका, अर्पिता बदरपुर, नेहा गोयल, प्रियंका शर्मा, प्रियंका गोयल, स्रेह लता, ललिता, रश्मि वीरवती ने अपने मनमोहक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया।

You might also like