‘घुटनों व जोड़ों में दर्द के कारण व निदान’ विषय पर सर्वोदय स्वास्थ्य चर्चा व हेल्थ चेकअप कैंप
फरीदाबाद। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर मानव सेवा समिति ने सर्वोदय हॉस्पिटल सेक्टर 8 के सहयोग से शनिवार को मानव भवन सेक्टर 10 में ‘घुटनों व जोड़ों में दर्द के कारण व निदान’ विषय पर एक सर्वोदय हेल्थ चर्चा व हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया। कैम्प में हिप एंड रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ.पंकज वलेचा ने बताया कि घुटनों और जोड़ों के दर्द का कारण चोट लगना, ऑस्टियोआर्थराइटिस,संक्रमण,मोटा
यह भी पढ़ें
निदान के लिए चिकित्सीय परीक्षण और इमेजिंग की जाती है। उपचार में आराम,सिकाई, वजऩ कम करना,चलना फिरना दवाएं, फिजियोथेरेपी और कुछ मामलों में सर्जरी हो सकती है। स्वास्थ्य चर्चा के बाद 112 लोगों के हीमोग्लोबिन,बीपी, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर की निशुल्क जांच की गई। फिजियोथैरेपिस्ट साक्षी भाटी व डाइटिशियन रीना ने भी इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कैम्प के सफल आयोजन में वरिष्ठ प्रबंधक राकेश त्यागी, सहायक विवेक शर्मा,नरेश शर्मा ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महासचिव सुरेंद्र जग्गा,चेयरमैन प्रोजेक्ट संजीव शर्मा सहित गोविंद वर्मा,आईसी जैन, प्रतिमा गर्ग, परमेश्वरी,मीनाक्षी बंसल, चित्रा विज,कल्पना गुप्ता वैभव मंगल,आरएस अग्रवाल मौजूद रहे।
