विपिन यादव एडवोकेट भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रकाशवीर नागर ने बल्लभगढ़ निवासी एडवोकेट विपिन यादव को भाजपा विधि प्रकोष्ठ महानगर फरीदाबाद का जिला संयोजक नियुक्त किया है। भाजपा महानगर फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और उम्मीद जताई कि वह पार्टी की नीति व रीति अनुरुप कार्य करेंगे। इस मौके पर सोहन पाल सिंह ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देना पहली प्राथमिकता है और यही कारण है कि आज अनेकों ऐसे उदाहरण है, जिन्होंने कार्यकर्ता के रुप से पार्टी से अपनी शुरुआत की और आज उच्च पदो पर आसीन होकर देश-प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहे है।
यह भी पढ़ें
वहीं अपनी नियुक्ति पर विपिन यादव ने भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व, केंद्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवब बल्लभगढ़ के विधायक पंडित मूलचंद शर्मा, एनआईटी से भाजपा विधायक सतीश फागना, हरियाणा प्रदेश विधि प्रकोष्ठ संयोजक गोपाल शर्मा, प्रदेश सह संयोजक विधि प्रकोष्ठ प्रकाशवीर नागर एवं जिला अध्यक्ष फरीदाबाद महानगर सोहनपाल सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने मुझे सौंपी है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर एडवोकेट प्रमोद मावी, मनीष छोकर, स्वराज भाटी, लक्ष्यवर्धन सिंह, ललित भाटी एडवोकेट उपस्थित थे।
