फरीदाबाद में दो घंटे के लिए रुका ट्रैफिक, 25 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जाएगीं वृंदावन

फरीदाबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 को वृंदावन धार्मिक यात्रा पर जा रही हैं। इसे लेकर फरीदाबाद में ट्रैफिक पुलिस ने थानों की पुलिस के साथ मिलकर अलग-अलग जगहों पर ट्रैफिक को बंद कर अभ्यास किया। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार, वह दिल्ली से विशेष रेल से छटीकरा और उसके बाद वृंदावन जाएंगी। फरीदाबाद में मंगलवार सुबह नौ बजे ही दिल्ली- आगरा नेशनल हाईवे और दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे सहित कई जगहों पर अचानक से ट्रैफिक को दो घंटे के लिए बंद कर दिया गया। कंपनी और ऑफिस जाने वाले लोगों को कुछ समझ नहीं आया। दो घंटे के लिए वाहनों को रोककर रखा गया। नेशनल हाईवे- 19 पर नीलम पुल और बाटा पुल को बंद कर दिया गया। बल्लभगढ़़ फ्लाईओवर पर भी वाहनों का आवागमन बंद रहा ।

इस तरह से अचानक से वाहनों को रोके जाने के कारण लोगों अपने कामों पर पहुंचने में देरी हुई। लोगों को पता नहीं चल रहा था कि आखिर क्यों ट्रैफिक को रोका गया है। क्योंकि ऐसा करने से पहले लोगों को कोई सूचना नहीं दी गई थी। 2 घंटे के बाद ट्रैफिक को फिर से खोल दिया गया, जिसके बाद लोगों को जाम से निजात मिली। इस दौरान रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वृंदावन दौरे को लेकर पुलिस ने अभ्यास किया था। इस दौरान रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरने वाले पुल को पूरी तरह से बंद कर किया गया था। जिनको बाद में कुछ घंटे बाद पूरी तरह से खोल दिया गया। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बांकेबिहारी मंदिर पहुंचेगी। जहां से वह निधि वन और उसके बाद संत सुदामा दास महाराज की कुटिया का लोकार्पण करेंगी। राष्ट्रपति यहां गाय का दान करेंगी और कृष्ण कालीन प्रजाति का पौधा भी लगाएंगी।

You might also like