सेक्टर-7 आरडब्ल्यूए के 39वें वार्षिकोत्सव में बच्चों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
फरीदाबाद। सेक्टर-7 डी स्थित शास्त्री पार्क शिव मंदिर का 39वां वार्षिकोत्सव आरडब्ल्यूए ने धूमधाम से मनाया। सबसे पहले हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, उसके बाद ज्योत प्रज्वलित कर खाटू श्याम जागरण किया गया। आरती के बाद भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी हुआ। आरडब्ल्यूए के प्रधान आरएस मावी और वरिष्ठ उपप्रधान एडवोकेट प्रकाश वीर नागर ने कहा कि मंदिर का यह वार्षिकोत्सव हर साल 2 अक्टूबर को मनाया जाता है।
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए की ओर से सेक्टर में रहने वाले होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे, साथ ही खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। प्रधान आरएस मावी और वरिष्ठ उपप्रधान प्रकाश वीर नागर ने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पवन चांदना, धर्मवीर देशवाल, बीके अग्रवाल, राकेश मल्होत्रा, विजय सचदेवा, सीपी गुप्ता, केपी सिंह, एस के दीक्षित, वाई एल चांदना, कन्हैया लाल, जेके सचदेवा एवं समस्त महिला कीर्तन मंडली भी उपस्थित थीं।
