राम-भरत का मिलाप देखने उमड़ी हजारों की भीड़, भावुक हुए लोग

फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर और पंजाबी सभा फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार आज राम-भरत मिलाप कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो मंदिर प्रांगण से शुरू होकर दशहरा मैदान तक पहुंची। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम और भरत की वेशभूषा धारण किए कलाकारों को देख लोग भावविभोर हो गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक चंद्र भाटिया और रोहित भाटिया ने किया। राम-भरत मिलाप के दौरान विधायक धनेश अदलखा ने राम जी का तिलक किया। इस अवसर पर उन्होंने दशहरा पर्व के सफल आयोजन पर सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व भाईचारे और एकता का प्रतीक है और यह फरीदाबाद में धूमधाम से मनाया गया है।

प्रधान राजेश भाटिया और राजकुमार वोहरा ने भी विधायकों और आयोजकों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने 75वें दशहरा पर्व की सफलता पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक धनेश अदलखा, पूर्व विधायक चंद्र भाटिया और पुलिस प्रशासन को आभार व्यक्त किया। इस शोभायात्रा में न्यू खुशरंग दशहरा क्लब, बजरंग दशहरा कमेटी, शक्ति सेवा दल और सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर सहित दर्जनों संस्थाओं ने भाग लिया और कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर बंसीलाल कुकरेजा, सरदार अमरजीत सिंह भाटिया, अमर बजाज, रिंकल भाटिया, प्रीतम भाटिया, गगन अरोड़ा, सचिन भाटिया, अमित नरूला और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You might also like