छत्तीस बिरादरी के हितों के लिए कार्य कर रही कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी : ललित भड़ाना
भाजपा नेता ने कैबिनेट मंत्री के जन्मदिवस पर कुष्ठ रोगियों, नेत्रहीनों व वृद्धों में बांटे फल व मिठाईयां
फरीदाबाद। हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के जन्मदिवस पर एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता ललित भड़ाना ने एन.एच.-5 स्थित गांधी कालोनी भारत माता कुष्ठ आश्रम, नेत्रहीन बच्चों के विद्यालय तथा डबुआ कालोनी स्थित वृद्धाश्रम जाकर फल एवं मिठाईयां वितरित की। इस दौरान भाजपा नेता ललित भड़ाना ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार हर वर्ग का उत्थान करने के लिए कृतसंकल्पित है और आज मोदी-नायब सैनी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर वर्ग उठा रहा है। श्री भड़ाना ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. बंसीलाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र चौधरी व श्रीमती किरण चौधरी की वंशज श्रुति चौधरी आज हरियाणा में कैबिनेट मंत्री के पद पर आसीन होकर न केवल अपने दादा के सपनों को साकार कर रही है बल्कि अपने पिता स्व. चौ. सुरेंद्र चौधरी व माता श्रीमती किरण चौधरी के आदर्शाे पर चलकर छत्तीस बिरादरी के हितों के लिए कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि‘लाडो लक्ष्मी’ योजना क्रियान्वित होने से आज प्रदेश की महिलाए सशक्त हो रही है और उन्हें हर माह 2100 रुपए की राशि सरकार द्वारा दी जा रही है वहीं सिंचाई विभाग में बेहतर काम करते हुए मंत्री श्रुति चौधरी ने ऐसे प्रबंध करवाए, जिससे बाढ़ की स्थिति में प्रदेश में कम नुकसान हुआ और जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई प्रभावित लोगों तक पहुंचाने का काम किया और फसलों की सिंचाई के लिए उचित बंदोबस्त किए। श्री भड़ाना ने कहा कि कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी न केवल अपनी विधानसभा बल्कि कैबिनेट के विभागों को भी भली भांति चलाते हुए प्रदेश को विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए नायब सरकार के साथ जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि आज उनके जन्मदिवस पर हम सभी उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की परमात्मा प्रार्थना करते है। इस मौके पर डा. सतेंद्र कौशिक, रोहताश पंवार, आशीष भाटी, भागेंद्र भड़ाना आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।
