दीपक राठौर ने अपने जन्मदिवस पर जताया संस्थाओं और संगठनों का आभार

फरीदाबाद।  जवाहर कॉलोनी स्थित उत्सव बैंक्विट हॉल में यूथ आइकॉन दीपक राठौर का जन्मदिन उत्सव बड़े ही धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर शहर की तमाम सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संस्थाओं के पदाधिकारी गण, व्यापार मंडल, दुकानदार भाई-बंधु, मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस भव्य जन्मदिन उत्सव में शहर की तमाम हस्तियाँ पहुँचीं और बधाई देने के लिए लोगों का ताँता लगा रहा। इस मौक़े पर सभी मौजूद लोगों ने अपनी उपस्थिति और आशीर्वाद से इस अवसर को ऐतिहासिक बना दिया। इस अवसर पर सभी सामाजिक धार्मिक संस्थाओं ने मान -सम्मान, पगड़ी पहनाकर, फूलमालाओं एवं शॉल द्वारा दीपक राठौड़ को सम्मानित किया वही युवा समाजसेवी, यूथ आइकॉन, हिंदुत्व धर्म रक्षक एवं युवा दिलों की धडक़न के रूप में गौरवान्वित किया, इस अवसर पर यूथ आइकॉन दीपक राठौर ने कहा कि यह मेरे जीवन की सबसे अनमोल स्मृति है।इसके लिए मैं सभी लोगो का ऋणी रहूँगा और इस अवसर को ऐतिहासिक  उत्सव बनाकर मेरे दिल में अविस्मरणीय छाप छोड़ दी। मैं हृदय की गहराइयों से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ।इस अवसर पर धर्मवीर बढ़ाना भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक नागेंद्र भड़ाना ,पार्षद सुरेंद्र भड़ाना ,बहन गायत्री देवी ,रवि भगत , महेश लोहिया  ,पूर्व पार्षद वीर सिंह नैन प्रणव शुक्ला ,लोकेंद्र बिष्ट उर्फ लुक्की प्रधान  बिट्टू बजरंगी, सुरेंद्र गोयल पूर्व प्रधान सुनील यादव प्रधान नव प्रयास सेवा संगठन राजा भैया आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे

You might also like